मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। साधना गुप्ता पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़े
अपर्णा ने किया ट्वीट
साधना गुप्ता की बहू व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि निःशब्द हूँ मै ! मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ॐ शान्ति’
निःशब्द हूँ मै !
मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया I
ॐ शान्ति 🙏🏻 pic.twitter.com/wyFhkD1e7f
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) July 9, 2022
CM योगी ने भी किया ट्वीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 9, 2022
आपको बता दें कि मेदांता से साधना गुप्ता की बॉडी को सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा है। लखनऊ के भैंसा कुंड घाट पर कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव लखनऊ एयरपोर्ट से घर पहुंच गए हैं। शिवपाल यादव यहां पहले से ही मौजूद थे। बाद में वह अपने घर चले गए।