featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: अखिलेश और आजम खान का बड़ा फैसला, विधायक पद पर दे सकते हैं इस्तीफा

अखिलेश उत्तर प्रदेश: अखिलेश और आजम खान का बड़ा फैसला, विधायक पद पर दे सकते हैं इस्तीफा

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ उत्तर प्रदेश: अखिलेश और आजम खान का बड़ा फैसला, विधायक पद पर दे सकते हैं इस्तीफाशिवनंदन सिंह, संवाददाता

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ जीत हो चुकी है। ऐसे में सत्ता में आने के लिए सभी राजनीतिक दलों को अब 5 साल का इंतजार करना पड़ेगा। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान लोकसभा सदस्य बने रहने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

अभी लोकसभा में समाजवादी पार्टी की ओर से केवल 5 सदस्य है। सियासी माहौल को देखते हुए समाजवादी पार्टी लोकसभा में स्थिति को कमजोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में लोकसभा सीट को बचाए रखने के लिए अखिलेश यादव आजम खान विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। वही आजम खान ने रामपुरा सीट से जीत हासिल की है।

वही खबर सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता शिवपाल यादव को अखिलेश यादव बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। और सपा की ओर से शिवपाल यादव को प्रतिपक्ष नेता बनाया जा सकता है। 

बता दे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 403 सीटों में से भाजपा ने 255 सीटों पर फतह हासिल की है वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें आई है। जबकि कांग्रेस को दो और बसपा को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा।

वही चुनावी नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सीटों के सीट 3 गुना होने और मत प्रतिशत में डेढ़ गुना की बढ़ोतरी को लेकर जनता का धन्यवाद किया था। और भाजपा पर तंज करते हुए कहा था कि प्रदेश की जनता भाजपा के मंसूबों से रूबरू हो रही है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर भ्रम और छलावा फैलाने का आरोप लगाया है।

Related posts

एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rahul srivastava

एशियन गेम्स के समापन समारोह में रानी रामपाल रहीं भारत की ध्वजवाहक

mahesh yadav

देश में कोरोना के ममले 11 लाख के पार, महाराष्ट्र के हालात सबसे खराब

Rani Naqvi