featured यूपी

UP: होली के कारण परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द  

UP: होली के कारण परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला होली के त्‍योहार के मद्देनजर लिया गया है।

परिवहन निगम के एमडी ने जारी किया आदेश

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (MD) धीरज साहू ने आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, होली के त्‍योहार के मद्देनजर परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अब परिवहन निगम के किसी अधिकारी या कर्मचारी की छुट्टी विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकार होगी। होली के त्‍योहार में परिवहन निगम की ओर से कोविड के नियमों का पालन भी करवाया जाएगा।

लगातार 10 दिन ड्यूटी करने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

इस दौरान बसों में सफर के दौरान चालक और परिचालक यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के महत्‍व को भी समझाएंगे। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से लगातार 10 दिन ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Related posts

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने जताई मुलायम सिंह यादव की हत्या की आशंका

rituraj

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डाक विभाग के विशेष पहल, गांव गांव तक योग का प्रचार

Aditya Mishra

गुजरात: मूंछ रखने को लेकर दलित युवकों की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Pradeep sharma