featured यूपी

प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन: बसपा महासचिव बोले- ब्राह्मणों को डरा रही सरकार  

प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन: बसपा महासचिव बोले- ब्राह्मणों को डरा रही सरकार  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी प्रदेश भर में प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन कर रही है, जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने आगरा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन करते हुए संबोधित किया।

इस अवसर पर बसपा महासचिव ने कहा कि, बसपा ने ब्राह्मणों का सम्मान किया। आज ब्राह्मण और दलित पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि, सरकार ब्राह्मणों को डरा-धमका रही है। बसपा महासचिव ने कानपुर के बिकरु कांड का जिक्र करते हुए सूबे की योगी सरकार को घेरा।

ब्राह्मणों पर लगाई गईं गंभीर धाराएं: सतीश मिश्रा

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, आज यूपी में गाड़ी पलटकर गोली मार दी जाती है। निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, बिकरु कांड के बाद निर्दोष लोगों को फंसाया गया। ब्राह्मणों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं।

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या हुई है। यही नहीं महिलाओं और बच्चियों को भी नहीं छोड़ा। साढ़े सोलह साल की लड़की ख़ुशी दुबे को उठा लिया गया। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ऊपर से आदेश है कि ब्राह्मण लड़की है छोड़ना नहीं। उन्होंने कहा कि, श्रीराम भाजपा वालों के आराध्य नहीं हैं।

Related posts

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की जोड़ी ने कर दिया कमाल

pratiyush chaubey

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 20,799 नए मामले, 180 लोगों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

शिया वक्फ बोर्ड हिंदूओं को अयोध्या में विवादित जमीन का तिहाई हिस्सा देने को तैयार

Rani Naqvi