featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की जोड़ी ने कर दिया कमाल

jodi उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की जोड़ी ने कर दिया कमाल

उत्तराखंड में जारी सियासी हलचल के बीच अब नए सीएम का ऐलान कर दिया गया है। और पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। पुष्कर धामी को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। चाचा-भतीजे की इस जोड़ी ने कई कमाल साथ मिलकर किए हैं। आइए जानते हैं कुछ बातें।

चाचा-भतीजे की कमाल जोड़ी

बता दें कि जब भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री थे तो पुष्कर धामी उनके ओएसडी हुआ करते थे। माना जाता है कि कोश्यिारी उन्हें उंगली पकड़कर राजनीति में लाए थे। दरअसल अक्टूबर 2001 से मार्च 2002 के बीच भगत सिंह कोश्यारी को सीएम बनाया गया था। उस दौरान धामी सीएम के विशेष कार्याधिकारी थे। करीब 19 साल बाद अब धामी खुद मुख्यमंत्री बन गए हैं।

11वें मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कल धामी का शपथग्रहण समारोह होगा। बता दें तीरथ सिंह रावत ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। धामी को RSS का करीबी माना जाता है। साथ ही पुष्कर धामी सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से दो बार विधायक चुने गए हैं, और वो राज्य के और मुख्यमंत्रियों के मुकाबले युवा हैं।

कुछ ऐसा रहा सफर..

साल 2012-2017 तक वो विधायक रहे, और फिर 2017 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली। वहीं साल 1990-1999 तक जिले से लेकर राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर तक ABVP में विभिन्न पदों पर भी काम किया।

कौन हैं पुष्कर सिंह धामी ?

बता दें पुष्कर सिंह धामी का जन्म गांव टुण्डी, पिथौरागढ़ में हुआ था। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में PG और LLB किया। वहीं इसके अलावा उनके परिवार में उनकी तीन बहनें हैं। उनके पिता भारतीय सेना में रह चुके हैं।

Related posts

दिवाली पर सोने चांदी के दाम

Pradeep sharma

गोपाल कृष्ण गांधी बने विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Pradeep sharma

रोशनी एक्ट के 25 हजार करोड़ के घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैंसला

Aditya Gupta