featured यूपी

UP : विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

nitin agarwal hardoi UP : विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

हरदोई सदर सीट से सपा विधायक नितिन के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ​से चुनाव लड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े

UP चुनाव 2022: पहले चरण के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम समेत 30 नेता करेंगे प्रचार

नितिन ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए त्याग पत्र में कहा कि वह विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए इस्तीफे में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2022 01 19 at 5.30.35 PM UP : विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

नितिन के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। बताया जाता है कि इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में भाजपा से नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नामित किया गया था। नितिन अग्रवाल समाजवादी पार्टी से हरदोई शहर विधायक हैं। नितिन अग्रवाल काफी पहले ही समाजवादी पार्टी में बगावत करके भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने में जुट गए थे।

बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद नितिन अग्रवाल का विधानसभा उपाध्यक्ष पर और समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देना चर्चा का विषय बना हुआ है।

nitin agarwal hardoi sixteen nine UP : विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

नितिन 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई सदर सीट से सपा के विधायक चुने गए थे। उनके पिता पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ही नितिन भी बागी हो गए थे। नितिन को पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया था।

Related posts

AAP और ‘कुमार’ के बीच फिर बिगड़ेगा ‘विश्वास’ ?

Pradeep sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन का उद्घाटन

Saurabh

सुल्तानपुर में अखिलेश ने किया दावा, जनता चाहती है सपा की सरकार

kumari ashu