यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज (गुरुवार) को भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा।
यह भी पढ़े
वहीं, केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास लखनऊ पहुंच गए हैं। इस वक्त भाजपा विधायक दल की बैठक लोकभवन में चल रही है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर पहले लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहीं दोनों नेता भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं।
भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं। इस वक्त भाजपा के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद हैं।