featured यूपी

UP News: सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत, मॉर्निंग वॉक करते समय वाहन ने टक्कर मारी

image 10 UP News: सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत, मॉर्निंग वॉक करते समय वाहन ने टक्कर मारी

UP News: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। राज मंगल यादव रविवार सुबह अपने आवास से मार्निग वॉक पर निकले थे। मॉर्निंग वॉक करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: यूपी में क्रिसमस और नए साल पर देर रात तक खरीद सकते हैं शराब

मार्निग वॉक पर निकले थे राज मंगल यादव

जानकारी के अनुसार बलिया में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव को रविवार सुबह लखनऊ में मार्निग वॉक निकले थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में राज मंगल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें केजीएमयू लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राज मंगल यादव की मौत के बाद बलिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली वह शोक की लहर दौड़ गई।

अखिलेश यादव के करीबी थे राज मंगल यादव

आपको बता दें कि राजमंगल यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी थे और वह बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। 2006 से जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर और वर्ष 2019 से सपा के जिलाध्यक्ष पद पर राज मंगल यादव आसीन रहे।

Related posts

बहनों ने अखिलेश को लिखा खून से खत, सीएम ने तुरंत भेजी मदद

bharatkhabar

30 लोगों को एक साथ जोड़ कर टेलीग्राम से हो सकेगी ग्रुप वीडियो कॉल, जानिए कैसे

Aditya Mishra

अलगाववादियों की बढ़ी मुश्किलें, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Pradeep sharma