featured यूपी

UP News: अलीगढ़ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 1 महिला की मौत, 25 घायल

a31117d30e9dbc005e59d27eaf9034031659076928 original UP News: अलीगढ़ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 1 महिला की मौत, 25 घायल

UP News: अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, थाना रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 25 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें :-

CWG 2022 Day 1 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत टीम के मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

फ्लाइओवर से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से फर्रुखाबाद डिपो की ये बस तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर अलीगढ़ के फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी और बस के परखच्चे उड़ गए। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस बस में 30-40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद तत्काल इस हादसे की खबर पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक महिला की मौत हो गई है।

एक महिला की मौत और 25 घायल: एसपी सिटी
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आज सुबह पुलिस को  फर्रुखाबाद डिपो की एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने की सूचना मिली है।

इस हादसे में घायल 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। इस हादसे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

कोरोना संकट: 15 राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए केस

Saurabh

ईरान ने दागी अमेरिका के एयरबेस पर दर्जनों मिसाइलें, अमेरिका के साथ गंठबंधन सेनाएं तैनात 

Rani Naqvi

सुप्रीम कोर्ट का आदेश जस्टिस कर्णन को 6 महीने तक जेल में रहना होगा

Srishti vishwakarma