उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव के ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी भी उनकी तबीयत नाजुक है और वह इंटेंशिव केयर यूनिट में भर्ती हैं।
यह भी पढ़े
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती यादव के मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पूर्व रक्षा मंत्री की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया है।
इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव, मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। इसके अलावा मुलायम के तमाम समर्थन और नेता भी यहां पहुंचे हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव पहले से ही अस्पताल में मौजूद हैं। इसके साथ ही डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचीं हैं।