UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधायक आशुतोष टंडन का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें आशुतोष टंडन लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे, उन्हें जुलाई में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें :-
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 9, 2023
उन्होंने आगे लिखा कि लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!