UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें :-
Farmer Protest: किसान आंदोलन का 13वां दिन, हरियाणा के इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल
जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्टरी संचालित है। इस पटाखा फैक्टरी में आज यानी रविवार सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 लोगों की मृत्यु हुई। pic.twitter.com/GBctvUNGSL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024
उधर, घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और विस्फोट होने की वजह का निरीक्षण करने में जुट गए। वहीं, घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा जा रहा है।
#WATCH कौशांबी: SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है…” https://t.co/FdqsqTg78g pic.twitter.com/1JqCoxFniH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024
SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।