featured यूपी

Congress UP Jodo Yatra: आज सहारनपुर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा

congress flags pti 1642875829 Congress UP Jodo Yatra: आज सहारनपुर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा

Congress UP Jodo Yatra: आज यानी बुधवार को सहारनपुर से कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकुंभरी के दर्शन कर शुरूआत करेंगे।

ये भी पढ़ें :-

UP New Excise Policy: यूपी में शराब की कीमतों में होगा इजाफा, योगी कैबिनेट में नई आबकारी नीति को किया मंजूर

इस यात्रा में प्रदेश भर के 300 से अधिक नेता लगातार बने रहेंगे। इसके अलावा जिन जिलों से ये यात्रा गुजरेगी वहां के लोग भी जुड़ते जाएंगे। बता दें कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा करीब 18 दिन चलने वाली है। इस यात्रा में 161 स्थान पर नुक्कड़ सभाएं होगी।

कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को यात्रा स्थगित रहेगी। इस यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति से कांग्रेस ने ये यात्रा निकाली है। साथ में इस यात्रा के जरिए सर्व धर्म समभाव का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

यात्रा का आज का रूट
यूपी जोड़ो यात्रा के पहले दिन यानी 20 दिसंबर को सहारनपुर में शाकुभरी देवी के दर्शन से यात्रा शुरू होकर कुरेशान चौक पहुंचेगी। यहां से यात्रा सहारनपुर बस स्टैंड होते हुए सभास्थल पर पहुंची और वहीं विश्राम करेगी।

Related posts

प्रदेश की सभी नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की मुख्यमंत्री योगी ने बनाई योजना

Aditya Mishra

अखाड़ा प्रमुख नरेंद्र गिरी की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर

Neetu Rajbhar

चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ पहुंची मीरा कुमार, बसपा सुप्रीमो से की मुलाकात

Pradeep sharma