featured यूपी

लखनऊ: कल्‍याण सिंह से मिलने आज फिर SGPGI जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: कल्‍याण सिंह से मिलने आज फिर SGPGI जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार यानी आज फिर पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह से मिलने एसजीपीजीआइ जाएंगे। वह यहां कल्‍याण सिंह का हालचाल जानेंगे। गौरतलब है कि सीएम योगी इससे पहले भी पूर्व मुख्‍यमंत्री का हाल जानने पीजीआइ जा चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भी की थी मुलाकात

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी भी पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के लिए पीजीआइ जा चुकी हैं। यहां उन्‍होंने डॉक्टर्स से कल्‍याण सिंह के सेहत के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को देखकर कल्याण सिंह भावुक भी हो गए।

कल्‍याण सिंह की सेहत में हो रहा सुधार

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कल्याण सिंह की तबीयत सही नहीं है। इसी के चलते उन्हें पीजीआइ अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्‍टर्स की टीम की निगरानी में चल रहा है। अब आज फिर सीएम योगी कल्‍याण सिंह से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे।

Related posts

कांग्रेस नेता ने की पीएम पर विवादित टिप्पणी, बीजेपी ने पूछा क्या राहुल चुप रहेंगे

Rani Naqvi

‘सत्यमेव जयते’ की स्पेशनल स्क्रीन‍िंग में कुछ इस अवतार में पहुंचे जॉन अब्राहम

mohini kushwaha

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने का ब्लूप्रिंट जनता को बताए योगी सरकार: लल्लू

Shailendra Singh