featured यूपी

तेजी से बढ़ रहा पोषण वाटिका का काम, 30 गांव में तैयार वाटिका

तेजी से बढ़ रहा पोषण वाटिका का काम, 30 गांव में तैयार वाटिका

लखनऊ: बेहतर खानपान और उचित पोषण को बढ़ावा देने के लिए राजधानी लखनऊ और आसपास के अलग-अलग 23 गांव में पोषण वाटिका तैयार की जा रही है। कुल 8 ब्लॉकों में यह प्रयोग किया जा रहा है।

मोहनलालगंज के अकेले 6 ब्लॉक में प्रयोग

मोहनलालगंज क्षेत्र की बात करें तो यहां कनकहा, खुजौली, दाउदनगर, करोरा, निगोहा व सिसेंडी क्षेत्र में पोषण वाटिका तैयार हो रही है। इसके अलावा बीकेटी के 4 गांव में भी यह अभियान शुरू किया गया है, जिसमें बेहटा, बीबीपुर, सरायदामू, अहमदपुर खेड़ा शामिल हैं।

औषधीय पौधों पर विशेष जोर

गांव में बन रही पोषण वाटिका में फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही औषधीय पौधों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके रख-रखाव और विकसित करने की पूरी जिम्मेदारी पंचायत की होगी। पूरी वाटिका के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। मनरेगा मजदूरों को यहां देखभाल के लिए लगाया जाएगा।

खाद और पानी का खर्च भी मनरेगा योजना के तहत यहां उपलब्ध होगा। पोषण वाटिका में पंचवटी भी लगाई जा रही है, जिसमें पीपल, बेल, आंवला, बरगद और अशोक के पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा नीम, लसोड़ा अर्जुन भी यहां उपलब्ध होगा।

Related posts

यूपी के दौरे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, महोबा और बांदा में विशेष कार्यक्रम

Aditya Mishra

राष्ट्र विरोधियों के लिए अब भी सहानुभूति का बोध है: पर्रिकर

bharatkhabar

राष्ट्रपति के ट्वीट के बाद अटकलें तेज, ‘रेल सेवा से जुड़े हर पक्ष में निरंतर सुधार होना चाहिए’

Pradeep sharma