featured यूपी

यूपी में पौधरोपण का नया कीर्तिमान, एक दिन में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे

यूपी में पौधरोपण का नया कीर्तिमान, एक दिन में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे

लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का ‘एक व्यक्ति, एक पौधा’ अभियान रविवार को जन आंदोलन बन गया। इस अभियान के तहत प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा हो गया। प्रदेश में देर शाम तक कुल 25.51 करोड़ पौधे लगाए जा चुके थे।

योगी सरकार में 100 करोड़ पौधरोपण का कीर्तिमान

वृहद वृक्षारोपण अभियान की अगुआई करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झांसी में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्‍तानपुर में पौधे रोपे। योगी सरकार ने इसी के साथ अपने कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे रोपने का कीर्तिमान भी बना लिया। वन विभाग द्वारा गंगा व 80 सहायक नदियों के किनारे 1.30 करोड़ से ज्‍यादा पौधे लगाए गए। वहीं, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों को हरा-भरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पौधारोपण किया गया है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर किया धन्‍यवाद

वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लक्ष्‍य पूरा होने पर ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों का धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने लिखा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह आप सभी की प्रतिबद्धता का ही प्रतिफल है कि आज ‘वृक्षारोपण जन आन्दोलन’ के तहत 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण हो गया है। ‘वृक्षारोपण जन आन्दोलन’ में अपार जन सहभागिता के लिए सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक धन्यवाद।

मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी जानकारी

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने जानकारी दी कि, योगी सरकार के कार्यकाल में अबतक 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। यह लक्ष्‍य हर साल लगातार बढ़ता गया। वर्ष 2017 में जहां 5.71 करोड़ पौधे रोपे गए तो वहीं, 2018 में 11.77 करोड़ पौधरोपण किया गया। फिर वर्ष 2019 में 22.59 करोड़ और 2020 में 25.87 करोड़ पौधे लगाए गए। वहीं, वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधे रोपने के तय लक्ष्य में से 25.51 करोड़ पौधे रविवार को रोपे गए।

Related posts

Jharkhand: रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का आरोप

Rahul

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 06 जून 2022 दिन सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त का समय

Rahul

छात्राओं ने किया पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल, गर्ल्स हॉस्टल के बाहर तोड़फोड़

mahesh yadav