featured क्राइम अलर्ट देश

Jharkhand: रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का आरोप

seema patra arrested 1661916488 Jharkhand: रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का आरोप

 

झारखंड के राची में पुलिस ने घर में काम करने वाली लड़की को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित बीजेपी नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े

 

जम्मू कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़, 3 आतंकी ढ़ेर

सीमा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ था। बता दें कि सीमा पात्रा के घर काम करने वाली लड़की सुनीता ने अपनी आपबीती सुनाई थी कि कैसे उसके साथ उन लोगों ने जुर्म किया।

ये है पूरा मामला

झारखंड के गुमला इलाके की रहने वाली एक लड़की सीमा पात्रा के घर कई सालों से काम कर रही थी, लड़की ने आरोप लगाया है कि सीमा उसे कई सालों से प्रताड़ित कर रही थीं। उसे अंधेरे कमरे में बंद रखा जाता था और खाने को भी नहीं मिलता था। लड़की के शरीर पर दर्जनों चोटों के निशान भी हैं।

456 4 Jharkhand: रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का आरोप

 

आरोप है कि पीड़िता के दांत भी लोहे की रॉड से तोड़ दिए गए। सुनीता अपने आप खड़ी नहीं हो पा रही थी, फिलहाल पीड़िता का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्विटर पर इस घटना की आलोचना करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है।

 

वीडियो हुआ था वायरल

पीड़ित आदिवासी महिला सुनीता पिछले आठ साल से सीमा के घर में काम करती थी। पुलिस ने जब महिला को उसके घर से छुड़ाया तो उसकी हालत काफी खराब थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं से एक वीडियो सुनीता का वायरल हुआ, जिसमें वो अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां करती दिख रही है। आदिवासी महिला ने आरोप लगाया कि सीमा पात्रा अक्सर लोहे की छड़ और डंडे से उसे पीटा करती थी। अधिक गुस्सा हो जाने पर गर्म चिमटे और छोलनी से दागा करती थी। उसे सीमा ने दो साल से घर में कैद रखा था। कमरे में शौच हो जाने पर मुंह से साफ करवाती थी। पिटाई के कारण उसके कई दांत टूट गए हैं।

123 10 Jharkhand: रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का आरोप

बेटे ने खोला था राज

पीड़ित सुनीता का मदद सीमा पात्रा के बेटे ने ही की थी। सुनीता के साथ क्रूरता जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अपने एक दोस्त से मदद मांगी, उसी दोस्त ने झारखंड पुलिस को जानकारी दी और सुनीता को वहां से रस्क्यू कराया।

seema patra arrested 1661916488 Jharkhand: रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का आरोप

महिला आयोग ने तलब की रिपोर्ट

दिव्‍यांग घरेलू सहायिका के साथ बर्बर बर्ताव करने के मामले में राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। NCW की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है। इसमें आयोग की अध्‍यक्ष ने पीड़िता को जल्‍द से जल्‍द उचित मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।साथ ही 7 दिनों में रिपोर्ट भी तलब की है।

Related posts

लखनऊ की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर फिर सवालिया निशान, भाजपा सांसद ने कही बड़ी बात  

Shailendra Singh

ज्योतिरादित्य सिंधिया के ब्यान पर दिग्विजय ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा एक वक्त था जब हम शेर का शिकार करते थे

Rani Naqvi

फ्रांस के नीस में आतंकवादी हमला, 80 लोगों की मौत (वीडियो)

bharatkhabar