featured यूपी

Gola Gokaran Nath By-Election: गोला गोकरण नाथ में अब तक 23.56 प्रतिशत मतदान

Gujarat Panchayat Elections Gola Gokaran Nath By-Election: गोला गोकरण नाथ में अब तक 23.56 प्रतिशत मतदान

Gola Gokaran Nath By-Election: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरण नाथ विधानसभा में आज सुबह 7:00 बजे से मतदान चालू हो गया। वहीं, 11:00 बजे तक 23.56 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बताते चलें गोला विधानसभा में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश में कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today: लाल निशान से शेयर बाजार की शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

जिला अधिकारी मौके पर मौजूद
जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह समेत जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अगर अराजक तत्वों द्वारा किसी प्रकार का विवाद किया जाएगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ में जिला अधिकारी लगातार बूथ वार निरीक्षण कर रहे हैं।

अपना मत का प्रयोग जरूर करें जनता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी महेंद्र ने जनता से अपील की है अपना मत का प्रयोग जरूर करें। कुल 421 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीन लाख 91 हजार मतदाता मत का प्रयोग करेंगे।

सपा और भाजपा आमने-सामने की टक्कर
सपा से विनय तिवारी ने पूजा अर्चना करने के बाद अपना मत का प्रयोग कर दिया है। भाजपा से अमन अमन गिरी भी मतदान कर चुके हैं। सपा और भाजपा आमने-सामने टक्कर में हैं। जिला अधिकारी लगातार बूथवार निरीक्षण कर रहे हैं।

उपचुनाव में चार जगहों पर EVM मशीन में गड़बड़ी
गोला विधानसभा क्षेत्र में अब तक चार जगहों पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई है, जिसकी वजह मतदान बाधित हुआ और वोटिंग देर से शुरू हुई।

Related posts

हिट होकर भी फ्लॉप सी क्यों लगती है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’?

Rozy Ali

श्रीलंका से मिली 7 विकेट से भारत को मात, सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की मुश्लिकें बढीं

piyush shukla