यूपी

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

WhatsApp Image 2022 06 06 at 2.41.03 PM विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

 

माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ए.डी.आर. भवन एवं जनपद न्यायालय मथुरा परिसर में राजीव भारती, जनपद न्यायाधीश, मथुरा की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

यह भी पढ़े

नवजोत सिंह सिद्धू की बिगड़ी तबीयत , जांच के लिए लाया गया PGI चंडीगढ़

WhatsApp Image 2022 06 06 at 2.41.04 PM 1 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

इस दिन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ आज सुबह 7 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री राजीव भारती द्वारा ए. डी.आर. भवन, जनपद न्यायालय, मथुरा में पौधारोपण कर किया गया। तदोपरान्त उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा वनाधिकारीगण द्वारा न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

WhatsApp Image 2022 06 06 at 2.41.04 PM विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों की उपयोगिता के सम्बंध में बताया गया तथा सभी से अपील की गई कि साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनका संरक्षण करें, जिससे हम व आने वाली पीढ़ियाँ स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्यवर्धक साँस ले सकें।

WhatsApp Image 2022 06 06 at 2.41.03 PM 1 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा के कर्मचारीगण, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जनपद न्यायालय के कर्मचारीगणों तथा पराविधिक स्वयंसेवकगण का विशेष सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2022 06 06 at 2.41.03 PM विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

Related posts

UP Elections: कार्यकर्ताओं तक चुनावी सामग्री पहुंचाने में लगी कांग्रेस, बैग हो रहे तैयार

Shailendra Singh

UP News: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लेक क्वीन क्रूज का किया लोकार्पण

Rahul

तमिलनाडु सरकार ने राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने की सिफारिश की

mahesh yadav