Uncategorized

सड़क निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य हो रहा यूपी – केशव प्रसाद मौर्य

सड़क निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य हो रहा यूपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में उत्‍तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्‍य बन रहा है। प्रदेशभर में सड़कें गड्ढा मुक्त, जाममुक्‍त हों जिससे यात्रा करना सुगम हो इसके लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। केशव मौर्य ने मंगलवार को  जानकारी दी कि जनपद आगरा में NH-3 सिंगैचा मार्ग से सूरजपुरा होते हुए टोंडरा नहर पटरी मार्ग का नव निर्माण कार्य जल्‍द पूरा होगा। कार्य पूर्ण होते ही इसे जनता की सेवा में समर्पित किया जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि इस नवीनीकृत मार्ग के बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा और जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा आगरा में ही फतेहाबाद से निवोहरा, शाहदवेद मार्ग से होते हुए राजस्थान की सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्‍द पूरा होगा। कार्य पूर्ण होने के बाद इसे जनता की सेवा में समर्पित किया जायेगा।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में ब्लाक जैतीपुर के ग्राम मढई-कोटापट्टी मार्ग पर बहगुल नदी के मढ़ई घाट पर बन रहे सेतु के निर्माण कार्य को जल्‍द पूरा करने के निर्देश दिये और इसके लिए 03 करोड़ की धनराशि भी निर्गत की।

पुलिस की सुरक्षा छोड़ दें अखिलेश यादव
वहीं केशव प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस की नेता प्रियंका वाड्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्‍हें ”पुलिस पर विश्वास नहीं है तो पुलिस की सुरक्षा छोड़ दें” । गौरतलब हो कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने लखनऊ में एटीएस द्वारा पकड़े गये आतंकियों पर सवाल खड़ा किया है। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याओं को सुनकर उनके निस्‍तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

Related posts

भिक्षा मांग कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा नामांकन, 11 पंडित भी थे साथ

bharatkhabar

130 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी कमजोर

kumari ashu

रतन टाटा ने दिए टाटा समूह में बदलाव के संकेत

Rahul srivastava