Breaking News featured Uncategorized देश भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश

भिक्षा मांग कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा नामांकन, 11 पंडित भी थे साथ

sadvi pragya nominsation भिक्षा मांग कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा नामांकन, 11 पंडित भी थे साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। साध्वी प्रज्ञा अपने समर्थक और 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची और मुहूर्त के अनुसार मंत्रोच्चारण के बीच नामांकन किया।
साध्वी प्रज्ञा ने नामांकन के बाद समर्थकों के साथ भिक्षा मांगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए वो लोगों से मदद मांग रही हैं। ताकि वो न्याय की लड़ाई लड़ सकें।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को साध्वी प्रज्ञा पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करेंगी और कलेक्ट्रेट जाएंगी। यहां वो फॉर्म-बी जमा करेंगी। इस फार्म में वो अपनी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी देंगी।
उनके समर्थकों का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाली थीं, लेकिन मुहूर्त सोमवार का निकलने के कारण उन्होंने आज नामांकन दाखिल किया।
मालूम हो कि मालेगांव बम धमाकों में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिया है। उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में है। इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा को टिकट मिलने के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

Related posts

परिवार संग सलमान खान से मिले डांसिंग अंकल,अब साथ करेंगे शूटिंग

mohini kushwaha

कोरोना संक्रमित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर, रूस को छोड़ा पीछे, आंकड़े जान कर हो जाएंगे हैरान

Rani Naqvi

अगस्त क्रांति दिवस पर राष्‍ट्रपति, उप राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को याद किया  

mahesh yadav