featured यूपी राज्य

UP Govt: योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिली क्या जिम्मेदारी

Screenshot 2022 03 26 112741 UP Govt: योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिली क्या जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का गठन हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 की टीम में सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। शपथ ग्रहण के 3 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने मंत्रिमंडल के साथ 25 मार्च को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया गया। योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। और अब योगी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है।

सीएम, डिप्टी सीएम के पास क्या होंगी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृह आवास और शहरी नियोजन राज्य संपत्ति विभाग सहित 34 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के साथ ग्रामीण अभियंत्रण मनोरंजन कर समेत कुल 6 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है इसी तरह उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को चिकित्सा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कुल 3 विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

कैबिनेट मंत्री

सुरेश खन्ना – वित्त एवं संसदीय मंत्री

सूर्य प्रताप शाही – कृषि मंत्री 

स्वतंत्र सिंह – जल शक्ति मंत्री 

बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण बाल पुष्टाहार मंत्री

लक्ष्मी नारायण चौधरी – गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री 

जयवीर सिंह – पर्यटन मंत्री 

धर्मपाल – पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री

नंद गोपाल नंदी – औद्योगिक विकास व निर्यात 

भूपेंद्र चौधरी – पंचायती राज मंत्री

अनिल राजभर – श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री 

जितिन प्रसाद – पीडब्ल्यूडी मंत्री  

एके शर्मा – नगर विकास व शहरी समग्र विकास मंत्री बने 

योगेंद्र उपाध्याय – उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री 

आशीष पटेल – प्राविधिक शिक्षा मंत्री 

संजय निषाद – मत्स्य मंत्री बने 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार 

नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मद्य निषेध

कपिल देव अग्रवाल व्यवस्था शिक्षा एवं कौशल विकास रविंद्र जयसवाल स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन

संदीप सिंह बेसिक शिक्षा 

गुलाबा देवी माध्यमिक शिक्षा 

गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण 

धर्मवीर प्रजापति कारागार एवं होमगार्ड

असीम अरुण- अनुसूचित जाति व समाज कल्याण

जयेंद्र प्रताप सिंह सहकारिता

दयाशंकर सिंह – परिवहन 

नरेंद्र कश्यप – पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन

दिनेश प्रताप सिंह – उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात

अरुण कुमार सक्सेना – वन एवं पर्यावरण, जंतु, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन

दयाशंकर मिश्रा – आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन 

राज्यमंत्री

मयंककेश्वर सिंह – संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं मातृ एवं शिशु कल्याण

दिनेश खटीक जल शक्ति 

संजय गौड़ समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण

बलदेव सिंह औलख – कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान

अजीत पाल विज्ञान प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी

जसवंत सैनी संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास 

रामकेश निषाद जल शक्ति 

मनमोहन लाल मुन्नी कोरी श्रम एवं सेवा योजना 

संजय गंगावर गन्ना विकास एवं चीनी मिल 

बृजेश सिंह लोक निर्माण 

के पी मलिक – वन पर्यावरण जंतु उद्यान और जलवायु परिवर्तन 

सुरेश राही – कारगर 

सोमेंद्र तोमर – ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा 

अनूप प्रधान – राजस्व 

प्रतिमा शुक्ला – महिला कल्याण बाल विकास एवं पोष्टिक आहार 

राकेश राठौर – नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन 

रजनी तिवारी – उच्च शिक्षा 

सतीश शर्मा – खाद्य एवं रसद तथा नगरी आपूर्ति 

दिनेश आजाद – अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज 

विजयलक्ष्मी – ग्राम विकास एवं समग्र ग्रामीण विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण

Related posts

एक साथ 20 उपग्रह होंगे लॉन्च, इसरो बनाएगा नया रिकॉर्ड

bharatkhabar

नोटबंदी से भाजपा की लोकप्रियता कम हुई, फिर विपक्ष को क्या डरः जेटली

Rahul srivastava

पूनम रुहेला फिर बनीं परीक्षितगढ़ आयोजन गठन समिति की अध्यक्ष

Trinath Mishra