featured वायरल

यूपी: लखनऊ में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

EID यूपी: लखनऊ में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को ईद बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। ईद की सबसे बड़ी नमाज ऐशबाग स्थित ईदगाह में हुई। यहां मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने लोगों को नमाज अदा कराई। ईद की खासियत यह रही कि पहली बार महिलाओं ने भी नमाज अदा की। इस बार यहां ईद पर एक अलग नजारा देखने को मिला। ऐशबाग ईदगाह में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी ईद की नमाज अदा की। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की पहल पर शुरू हुई इस कवायद की सभी सराहना कर रहे हैं।

EID

मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने बताया कि ईदगाह में करीब पांच लाख लोगों ने नमाज अदा की। इसमें करीब पांच हजार महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं के लिए पर्दे का खास ख्याल रखा गया।

मौलाना ने बताया कि ईदगाह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं था, लेकिन इससे पहले महिलाओं ने पुरुषों के साथ कभी भी नमाज नहीं अदा की थी। यह पहला मौका है, जब महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ नमाज अदा की है।

इस बार लखनऊ में दो दिन ईद मनाई गई। बुधवार को शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। जबकि अगले दिन सुन्नी समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई।

(आईएएनएस)

Related posts

आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है मानसून 

Rahul

सिद्धू को झटका, कैप्टन सरकार ने कहा सजा रखी जाए बरकरार

lucknow bureua

21 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul