featured देश

आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है मानसून 

havy rain आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है मानसून 
जून का महीना चल रहा है। ऐसे में इन दिनों सूर्य देवता का पारा पूरी तरह चढ़ा होता है। लेकिन 2021 में मौसम में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मानसून काफी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इससे पहले ही देश ‘यास’ तूफान से जूझ चुका हैं । जिसमें देश को करोड़ों का नुकसान हुआ था। ऐसे में एक बार फिर मानसून का तेजी से बढ़ना कहीं ना कहीं खतरे में डाल सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मध्य प्रदेश में प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है।
मुंबई में होगी भारी बारिश !
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 11 जून तक महाराष्ट्र में मानसून पहंुच सकता है। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने  प्रशासन को सख्त रहने के आदेश दे दिए हैं । ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो, और मानसून आने पर लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहंुचाया जा सके।
बाकी राज्यों में भी अलर्ट जारी 
मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून तक मानसून महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों जैसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इसके बाद दो दिनों के भीतर मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों और गुजरात तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग द्वारा इन सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर दिए हैं। ताकि समय रहते लोगों को नुकसान से बचाया जा सके।
बढ़ते मानसून को देख मौसम विभाग ने कई जगह ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसमें तेज बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो बंगाल की खाड़ी में 11 जून को एक चक्रवात बन रहा है। इस चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में नजर आए। इस दौरान 11 से 13 जून के बीच पूर्वांचल समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है।

Related posts

पीएम मोदी की टिप्पणी पर भड़के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

bharatkhabar

मध्यप्रदेशः राज्यपाल ने किया शैक्षणिक नवाचारों का शुभारंभ

mahesh yadav

उड्डयन मंत्रालय की चिट्ठी के बाद एयर इंडिया ने हटाया चप्पल मार सांसद से बैन

kumari ashu