यूपी

रामलला जमीन घोटला सामने आने से बौखलाई है भाजपा: कांग्रेस

रामलला जमीन घोटला सामने आने से बौखलाई है भाजपा: कांग्रेस

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने भूमि खरीद में चंदे के पैसे का दुरुपयोग कर आस्था का अपमान किया है।

उन्‍होंने कहा कि, जिस संस्था से नृपेंद्र मिश्रा जैसे लोग जुड़े हों तो घोटाला होना निश्चित है। जमीन के जिस तरह के तथ्य समाने आ रहे हैं, पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ की अभद्रता

अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि, घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस ने ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चलाने के साथ महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि, अयोध्या के जमीन घोटाले में भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। इस बौखलाहट में महिलाओं पर लाठी चार्ज किया गया। घोटाला समाने आने बीजेपी पूरी तरह से बौखला गई है। देश की जनता को चंदे का हिसाब और सवालों का जवाब भाजपा सरकार को देना होगा।

मामले में सीबीआइ-ईडी करे जांच

उन्‍होंने कहा कि, भाजपा लगातार धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। आयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने चंदे के पैसे का घोटला और सुल्तान अंसारी द्वारा कैसे रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर लिया है। इस प्रकरण में सीबीआइ व ईडी को जांच करनी चाहिए।

Related posts

कलयुगी भतीजों ने चाचा को किया लहूलुहान, हालत नाजुक

Pradeep sharma

भाजपा से चुनाव लड़ेंगी स्वाती सिंह, सरोज‌नी नगर से मिला टिकट

kumari ashu

सोशल मीडिया पर छाये मायावती के भतीजे आकाश आनंद, जानिए क्या है माजरा

Aditya Mishra