लखनऊः आज देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि योग वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।
आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2021
सीएम योगी ने एक और ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर नमन किया।
माँ भारती के अनन्य उपासक, अभिजात राष्ट्रभक्त, महान संगठनकर्ता, राष्ट्र उपासना के पवित्र उद्देश्य की पूर्ति हेतु @RSSorg जैसे राष्ट्रवादी वटवृक्ष की स्थापना करने वाले व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2021
बता दें कि सीएम योगी ने रविवार को ट्वीट कर विश्व योगा दिवस की थीम की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘शारीरिक एवं मानसिक कल्याण को समर्पित इस बार की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है’।
विश्व कल 7वां योग दिवस मनाएगा। शारीरिक एवं मानसिक कल्याण को समर्पित इस बार की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी कल प्रातः लगभग साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
आप सभी इस कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें और लाभान्वित हों।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2021