featured देश

बॉर्डर पर राजनाथ ने भारतीय जवानों का बढ़ाया हौसला (तस्वीरें)

Rajnath Singh 01 बॉर्डर पर राजनाथ ने भारतीय जवानों का बढ़ाया हौसला (तस्वीरें)

जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बाड़मेर के मुनाबाद में बॉर्डर का दौरा किया। किरेन रिजिजू के साथ पहुंचे राजनाथ का बीएसएफ अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से राजनाथ ने मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

इससे पहले राजनाथ सिंह और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार शाम को जैसलमेर के डाबला में बीएसएफ सेक्टर का हैलीकापर्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ डिनर किया। वसुंधरा राजे ने भी जवानों की हौसला अफजाई की।

केंद्रीय गृहमंत्री हेलीकॉप्टर से मुनाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि सरकार भारतीय सीमाओं को तकनीकी से लैस करने की तेज कोशिशें कर रही हैं।

Related posts

खूनी हुआ BHU Campus: निष्कासित छात्र की बेदर्दी से गोलियों से भून डाला, मौत

bharatkhabar

कोरोना पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया प्लान, जानिए क्या है योजना

Shailendra Singh

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव का मामला, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

Rahul