featured करियर देश

NEET PG 2022 Exam Postponed: स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया नीट पीजी परीक्षा को स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

14 सितंबर से शुरू होगा NEET SS 2021 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया NEET PG 2022 Exam Postponed: स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया नीट पीजी परीक्षा को स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से NEET PG 2022 परीक्षाओं के संबंध में बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के मुताबिक नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाओं (NEET PG 2022 Exam Postponed) को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि नीट पीजी परीक्षा 2022 (NEET PG 2022) को 6 से 8 सप्ताह के लिए  स्थगित कर दिया गया है। 

12 मार्च को होनी थी परीक्षा 

बता दें यह परीक्षाएं 12 मार्च 2022 को होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नई तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भले ही नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

आज समाप्त हो रही है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

वहीं नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन मेडिकल साइंस की ओर से आज यानी 4 फरवरी को नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समाप्त किया जा रहा है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पीजी पाठ्यक्रम में आवेदन नहीं किया है। वह NBE की आधिकारिक वेबसाइट  nbe.edu.in  पर आवेदन कर सकते हैं बता दें परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 5 जनवरी 2022 से शुरू की गई थी।

Related posts

सीपी जोशी के पीएम और उमा भारती की जाति पर उठाए सवाल पर बीजेपी ने जताई कड़ी आपत्ति

Rani Naqvi

पटना में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक, ये नेता हुए शामिल

Rani Naqvi

एलओसी पर फिर से हुई फायरिंग, मुठभेड़ में एक जवान घायल

shipra saxena