श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से अकारण हुई गोलाबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर मेंढ़र और शोपियां सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने भारी मोर्टार दागना और गोलीबारी शुरू कर दी थी। पुलिस ने कहा, पाकिस्तान की ओर से शनिवार सुबह पांच बजे गोलाबारी शुरू हुई, जो 6.30 बजे तक जारी रही। भारतीय सेना ने भी क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की।
सूत्रों से मिली जानकारी के शुक्रवार को शोपियां जिले में सेना की पुलिस चौकी पर आतंकी हमला करने के बाद फरार हो गए थे जिसके चलते पुलिस ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ समय में आतंकियों ने कई पुलिस चौकियों पर हमला किया है जिसके बाद से सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।