दुनिया

Ukraine-Russia War: रूस ने कीव पर किया हमला, लोग बंकरों में ले रहे शरण

lYfndWOD Ukraine-Russia War: रूस ने कीव पर किया हमला, लोग बंकरों में ले रहे शरण

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की जंग जारी है। रूस ने कीव पर हमला कर दिया है। रूस की ओर से किए लगातार हमलों से कीव शहर थर्रा उठा। कीव पर रूसी हमले की जानकारी द कीव इंडिपेंडेंट ने दी है।

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: EVM से छेड़छाड़ की आशंका, सपा कार्यकर्ताओं ने रमाबाई मैदान के भीतर जाने से रोकी अधिकारी की गाड़ी

द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने जोरदार हमला कर दिया है। कीव में कई जगह जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है। कई धमाकों से राजधानी कीव दहल उठी है। कई इलाकों में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है।

कीव में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। एयर वॉर्निंग अलॉर्म भी लगातार बज रहा है। कीव के लोग बंकर के साथ ही लोग मेट्रो स्टेशनों में शरण ले रहे हैं। कीव में लोग सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं।

खारकीव में भी हमले तेज
यूक्रेन के एक दूसरे महत्वपूर्ण शहर खारकीव में भी एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। रूसी सेना ने खारकीव में भी हमले तेज कर दिए हैं। गौरतलब है कि खारकीव शहर पर एक दिन पहले रूस की ओर से नियंत्रण कर लिए जाने का दावा किया गया था। इसके बाद खारकीव के गवर्नर की ओर से दावा किया गया था कि शहर पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है।

Related posts

लेबनान में नौ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद होंगे संसदीय चुनाव, प्रवासी नागरिक भी डाल सकेंगे वोट

Breaking News

कोरोना के कहर से देश में फिर लगने लगा लॉकडाउन, मुश्किल में जनता..

Mamta Gautam

जालंधर में जीजा ने की साले की हत्या, हत्या मामले में पंजाबी को ब्रिटेन में 5 साल की हुई सजा

rituraj