Breaking News featured दुनिया

ट्रंप की कमाई से होगा अमेरिका का विकास, एक चौथाई हिस्सा किया दान

Qq0DsUvc ट्रंप की कमाई से होगा अमेरिका का विकास, एक चौथाई हिस्सा किया दान
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2017 की अपनी कमाई का एक चौथाई हिस्सा देश की बेहतरी और विकास के लिए दान कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले को लेकर परिवहन मंत्री एलेन चाओ ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें एक लाख अमेरिकी डॉलर का चेक दिया है। राष्ट्रपित की इस मदद से देश में ढहती हुई सड़कों, पुलों और बंदरगाहों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।  पुनर्निर्माण की योजना का ऐलान करने के एक दिन बाद बुधवार को वाइट हाउस के संवाददाता कक्ष में, उनके वेतन के चौथाई हिस्से को दान देने की घोषणा की गई।
Qq0DsUvc ट्रंप की कमाई से होगा अमेरिका का विकास, एक चौथाई हिस्सा किया दान

परिवहन विभा ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। राष्ट्रपति इससे पहले अपना वेतन स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग, राष्ट्रीय उद्यान सेवा और शिक्षा विभाग को भी दान दे चुके हैं। चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर ट्रंप ने अपना वेतन न लेने का संकल्प लिया था। उनका वेतन प्रति वर्ष 4,00,000 डॉलर है। कानून के अनुसार, उन्हें वेतन देना अनिवार्य है इसलिए वह अपना वेतन दान कर रहे हैं।

Related posts

कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे, जानें हजारे ने अपने रिकॉर्डेड संदेश में क्या कहा-

Trinath Mishra

चुनाव से पहले अखिलेश ने लगाया जनता दरबार

piyush shukla

बुर्के वाली महिलाओं ने बीच सड़क पर हिंदू लड़कियों को पहनाया हिजाब, जानें पूरी खबर

Nitin Gupta