Tripura BJP Candidate List: त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। वहीं, चुनाव को लेकर पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है।
ये भी पढ़ें :-
झारखंड: धनबाद के हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल में लगी आग, 5 लोगों की मौत
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बाकि 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं।
#TripuraElections2023 | BJP issues the name of 48 candidates.
CM Manik Saha to contest from Town Bordowali, Union Minister Pratima Bhoumik from Dhanpur, Md Moboshar Ali who joined the party y’day to contest from Kailashahar, state BJP chief Rajib Bhattacharjee from Banamalipur. pic.twitter.com/oNkr7Ucqdu
— ANI (@ANI) January 28, 2023
त्रिपुरा में बीजेपी इस कोशिश में है कि फिर से सत्ता पर काबिज हो सके। इसी को लेकर राज्य में ताबड़तोड़ बैठकों का दौर भी जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली से चुनाव लड़ेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
राज्य में 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन अब 27 फरवरी को वोटिंग होने की खबर आ रही है। वहीं, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।