featured यूपी

आज है उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, जाने अब और कहां लिया था जन्म

cm yogi आज है उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, जाने अब और कहां लिया था जन्म

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। योगी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। योगी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी अपने जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ बिना किसी आयोजन के अपने मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम योगी वैसे भी कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी का जन्मदिन न मनाने की एक वजह ये भी है कि वो एक संत है। जिसकी वजह से वो इन सब चीजों से दूर ही रहते हैं। लेकिन इसके बावाजूद योगी आदित्यनाथ के करोड़ो प्रशंसक उनको जन्मदिन पर उनकों शुभकामनाएं जरूर देते हैं। सीएम का गुरुवार शाम को गोरखपुर जाने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने उसे रद्द कर राजधानी में जरूरी बैठक कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त भी है

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त भी है। सीएम योगी ने 19 मार्च 2017 में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाकर 21वें सीएम पद को संभाला था। योगी आदित्यनाथ 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

https://www.bharatkhabar.com/government-released-guidelines-for-unlock-1/

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में जन्म हुआ

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्‍वभाव के थे। बाल्‍यकाल में ही उनका मन ज्ञान-विज्ञान के जटिल प्रश्‍नों को हर करने के साथ-साथ अध्‍यात्‍म की ओर भी झुकने लगा था। अपनी माता-पिता की सात संतानों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्‍यनाथ पांचवें थे। उनसे छोटे दो भाई हैं।

Related posts

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी आज से चार दिवसीय अमेरिका दौरे पर

Pritu Raj

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने ट्रंप…जानिए लोगों से क्या किए 10 बड़े वादे

shipra saxena

लखनऊ: विकास दुबे को बात रखने का मौका मिलना चाहिए था-केशव मौर्य

Shailendra Singh