featured देश

लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जाने क्या करें और क्या नहीं 

Chandra Grahan लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जाने क्या करें और क्या नहीं 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार की रात को लगने जा रहा है और यह ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार की रात को लगने जा रहा है और यह ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात को 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस दौरान रात 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा।

बता दें कि शुक्रवार रात को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि तीन घंटे 15 मिनट की होगी। ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रवार रात को 11 बजकर 16 मिनट से लगने वाला चंद्र ग्रहण वास्तविक चंद ग्रहण नहीं होगा, बल्कि यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। बावजूद इसके कि उपछाया चंद्रग्रहण को भारत में धार्मिक लिहाज से ज्यादा प्राथमिकता और मान्यता नहीं दी जाती है, इस दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

वहीं इस चंद्र ग्रहण आप टेलिस्‍कोप के जरिये देखें तो बेहद खूबसूरत दिखाई देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र ग्रहण को आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप के जरिये देख सकते हैं। अगर यह सुविधा आपके पास नहीं है, तो आप आप चंद्र ग्रहण को यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव देखकर इसका आनंद उठा सकते हैं।

https://www.bharatkhabar.com/today-cm-yogi-of-uttar-pradesh-was-born/

यह भी जान लें

चंद्र ग्रहण या फिर सूर्य ग्रहण, इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य या फिर भगवान के दर्शन नहीं किए जाते हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन करें।

शुक्रवार रात चंद्र ग्रहण के दौरान श्रद्धालु अपने-अपने घरों में ही रहकर भगवान को याद कर पूजा पाठ और सुविधानुसार भजन-कीर्तन करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान लोग यह ध्यान रखें कि इसमें खाना-पीना वर्जित होता है।

इस वर्ष कुल कुल छह ग्रहण लगेंगे।

तीन ग्रहण पांच जून से पांच जुलाई के बीच ही लग रहे हैं। इनमें एक सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।

एक चंद्र ग्रहण जनवरी 2020 में लग चुका है।

2020 में कुल दो सूर्य ग्रहण और चार चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा।

14 दिसंबर को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा।

पांच जून और पांच जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेंगे।

30 नवंबर 2020 को चंद्र ग्रहण लगेगा।

Related posts

अब सुप्रीम कोर्ट के शिकंजे में फसेंगे दागी उम्मीदवार, अर्जी हुई स्वीकार

shipra saxena

यूपी में खुलेगा 1 लाख सरकारी नौकरियों का पिटारा, दिसंबर तक पूरी होगी प्रकिया

Shailendra Singh

अब TikTok पर नहीं बना पाएंगे वीडियो, कोर्ट के आदेश के बाद गूगल ने किया बैन

bharatkhabar