featured देश भारत खबर विशेष

मोदी सरकार के बेमिसाल 3 साल

MODI 3 YEAR2 2 मोदी सरकार के बेमिसाल 3 साल

शहरों से लेकर गांवों तक के विकास पर बड़ा विजन
पीएम मोदी के 3 साल के कार्यकाल में विज्ञान के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव हुए हैं। इसके साथ ही जनता से जुड़ाव के लिए योग जैसे बड़े कार्यक्रम भी चलाए हैं। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार ने तेजी के साथ कई अहम फैसले लिए हैं। देश को बेहतर बनाने के लिए भारतमाला और सेतु भारतम प्रोजेक्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश की सभी पंचायतों और गांवों को ब्रॉडबैंड की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। जलमार्गों से भी परिवहन हो लेकर बडी योजनाएं अमल में लाई जा रही हैं। देश के कई शहरों में मैट्रो सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

MODI 3 YEAR2 2 मोदी सरकार के बेमिसाल 3 साल

महिलाओं को लेकर भी सरकार का विजन
इसके साथ ही देश में महिलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। जैसे 2 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत दिए गये हैं। इसके साथ ही मातृत्व अवकाश अब 26 हफ्ते का हो गया है। गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।इसके साथ ही मुद्रा लोन के लिए बड़े तौर पर महिलाओं की भागीदारी ।

शिक्षा को लेकर सरकार की योजनाएं
शिक्षा और रोजगार परक योजनाओं को लेकर भी मोदी सरकार की बड़ी भागीदारी रही है। स्किल इंडिया के कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण की ओर जोड़ा जा रहा है। देश में शिक्षा को बहतर बनाने के लिए 109 नये केंद्रीय विद्यालय, 62 नवोदय विद्यालय, 7 नये आई.आई.एम., 6 नये आई.आई.टी. संस्थान खोले जा रहे हैं। छात्रों की छात्रवृत्ति की सुविधा अब ऑनलाइन प्रणाली के तहत की गई है।

किसानों को लेकर सरकार ने किया बड़ा सुधार
इन योजनाओं के साथ पीएम मोदी की एनडीए सरकार किसानों के लिए एक बेहतर सरकार के तौर पर काम करने में लगी हुई हैं। अब किसानों को अपने अनाओं के लिए साहूकारों के आगे चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। वो सीधे मंडी से जुड़ रहे हैं। e-NAM से किसानों को अपनी फसलों की सही लागत और दाम मिल रहा हैं। खाद को लेकर अब कालाबाजारी पर भी सरकार का अंकुश लगा हुआ है। इसके साथ ही किसानों की फसलों का पूरा फसल बीमा हो रहा है।

Piyush Shukla मोदी सरकार के बेमिसाल 3 सालअजस्र पीयूष

Related posts

मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ऐसे रखती हैं अपने आप को फिट, आप भी देखें

mohini kushwaha

छह रूपए प्रति सिलेंडर बढ़े रसोईं गैसे के दाम, चुनाव के दौरान ही हो गई ‘स्ट्राइक’

bharatkhabar

बढ़ते तेल के दामों पर राहुल गांधी का तंज, कहा- महंगाई का विकास जारी

pratiyush chaubey