featured मनोरंजन

बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने जताई नागरिकता संशोधन बिल पर आपत्ति

bollywood 1 बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने जताई नागरिकता संशोधन बिल पर आपत्ति

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 311 तो इसके विपक्ष में 80 मत पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विधेयक पेश किया। भारी हंगामे के बीच उन्होंने इसे सदन में रखा जिसका विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। बिल को सदन में पेश किए जाने पर वोटिंग पर भी हुई जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई थी। इस बिल का जहां बड़ी संख्या में लोग समर्थन कर रहे तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने इस बिल पर आपत्ति जताई है।

बता दें कि स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं नहीं चाहती कि एक करदाता के रूप में मेरी मेहनत की कमाई इस बीमार बिग्रेड NRC/CAB परियोजना के वित्तपोषण में खर्च हो! स्वरा भास्कर के अलावा बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री गौहर खान ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘#CitizenshipAmendmentBil भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन!

वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। एक ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर हमें बचाओ’ लोकसभा में बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, एक अच्छी और व्यापक बहस के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 विधेयक पारित हो गया। मैं विभिन्न सांसदों और दलों को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने विधेयक का समर्थन किया। यह विधेयक भारत के सदियों पुराने लोकाचार और मानवीय मूल्यों में विश्वास के अनुरूप है।

Related posts

बंगाल में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद रोष में है जनता, ये बोले विजयबर्गीज

bharatkhabar

करुणानिधि की तबियत खराब, DMK के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्टालिन

shipra saxena

राष्ट्रपति चुनाव : यशंवत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, हुई घोषणा

Rahul