featured देश

प्रदेश से जो लोग दूसरे जिले जाना चाहते हैं वो 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे

cm rawat 3 प्रदेश से जो लोग दूसरे जिले जाना चाहते हैं वो 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे

देहरादून। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र और वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक माह की छूट दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोङ रूपए की राशि देने पर शांतिकुंज के डॉ प्रणव पांड्या का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में हम अवश्य जीतेंगे। 

बता दें कि प्रदेश के भीतर जो लोग एक जिले से दूसरे जिले में जाना चाहते हैं, वे लोग 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केवल मंगलवार 31 मार्च के लिए ही यह अनुमति होगी। एक दिन का यह विंडो इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि जगह-जगह से ऐसी बातें आ रही थी कि बहुत से लोग अपने काम से आए हुए थे और लाॅकडाऊन के कारण अपने घर से बाहर फंसे हैं।  बसों व टैक्सियों को सेनेटाइज करवाया जाना होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाना होगा। 

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की व्यवस्था का अच्छा रेस्पोंस मिला है। इससे लोगों में घबराहट खत्म हुई है, भीङ भी नही हो रही। लोग भी अब समझने लगे हैं। इसलिए इसी व्यवस्था को जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में जो उत्तराखंडवासी फंस गए हैं उनके लिए उत्तराखंड सदन ओपन कर दिया गया है। वहां उनके भोजन, मेडिकल आदि व्यवस्था है। इसी प्रकार मुम्बई में भी उत्तराखंड भवन को लाॅकडाऊन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए ओपन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दो तीन दिन में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने जा रहे हैं। इससे हमारे यहाँ चिकित्सक पर्याप्त संख्या में हो जाएंगे।

Related posts

भूमिहार मतदाताओं ने बढ़ाई बेगूसराय की मुश्किलें, गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार में नजदीकी मामला

bharatkhabar

Ameesha Patel Warrant Issue: अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें क्या है मामला

Rahul

जम्मू-कश्मीर : बढ़ेंगी 7 विधानसभा सीटें !, परिसीमन आयोग का प्रस्ताव, PoK के लिए 24 सीटें रिजर्व

Rahul