अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में बनी रही। रिया पर तरह तरह के आरोप लगे और उन्हे थाना, कचहरी, कोर्ट के बाद जेल की भी हवाना खानी पड़ी थी। रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी।
कई फिल्में गंवाई
कुल मिलाकर कह सकते है कि रिया चक्रवर्ती के लिए पिछला एक साल अच्छा नहीं रहा। इससब के बीच रिया ने कई फिल्मों सेभी हाथ धोया। लेकिन अब रिया के लिए वक्त कुछ सुधरता हुआ दिखाई दे रहा है।
मोस्ट डिजायरेबल वुमन
द टाइम्स ने 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020 की लिस्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को शामिल किया है। जो एक्टर सुर्खियों में रहे है उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट केलिए नामों का चुनाव ऑनलाइन पोल से हुआ है।
दीपिका को पछाड़ा
रिया का नाम इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और दिशा पाटानी से भी ऊपर है। रिया चक्रवर्ती की फिल्म चेहरे पिछले साल कोविड की वजह से रिलीज नहीं हो पाई थी इस फिल्म में अमिताब बच्चन और ईमरान हाशमी मुख्य भूमिका में है।