featured देश यूपी

ज्ञानवापी के तहखाने पहुंची सर्वे टीम, तहखाने में हिंदू-मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद

gyanvapi mosque 2 1 16531362173x2 1 ज्ञानवापी के तहखाने पहुंची सर्वे टीम, तहखाने में हिंदू-मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद

 

ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) सर्वे शनिवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ। करीब चार घंटे सर्वे चला।

यह भी पढ़े

तोशाखाना केस में इमरान खान को 3 साल की जेल, लाहौर से गिरफ्तार

 

फिर दो घंटे के लिए सर्वे रोका गया है। अब 3 बजे दोबारा सर्वे शुरू हो गया है। ASI टीम के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्ष के एक-एक वकील तहखाने में उतरे हैं।

इससे पहले शुरुआती 4 घंटे के सर्वे में चार टीमों ने ज्ञानवापी हॉल, तहखाना, पश्चिम दीवार, बाहरी दीवार और सेंट्रल के मैप तैयार किए। सर्वे की कार्यवाही गुरुवार से चल रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान भी 6 घंटे तक सर्वे किया गया था। ASI की 61 मेंबर्स की टीम शाम 5 बजे तक सर्वे करेगी। वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है।

janaanavaapai sixteen nine ज्ञानवापी के तहखाने पहुंची सर्वे टीम, तहखाने में हिंदू-मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई की थी। अदालत ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था- हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल क्यों दें? साथ ही मुस्लिम पक्ष से यह भी पूछा था कि ASI सर्वे पर ऐतराज क्यों है?

मुस्लिम पक्ष आज सर्वे के दौरान मौजूद है। इंतजामिया कमेटी के वकील मुमताज परिसर से बाहर आए। उन्होंने कहा,”अंदर सर्वे चल रहा है। हम संतुष्ट हैं। मस्जिद का ताला खोला गया है। मशीनें अंदर मौजूद हैं। लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। तहखाने को खोलने के लिए कहा गया है। अभी वो बंद है।

gyanvapi mosque 2 1 16531362173x2 1 ज्ञानवापी के तहखाने पहुंची सर्वे टीम, तहखाने में हिंदू-मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद

अब तक सिर्फ चीजों को आंखों से देखकर उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक वहां ना मिट्टी का सैंपल, ना कोई पत्थर का टुकड़ा ले सकते हैं। अंदर कमेटी से दो वकील और एक सचिव हैं।”

Related posts

Ahembadabad Test Match: पहले दिन का खेल ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर बनाए 255 रन

Rahul

सावन में नहीं कर पायेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, जानिए क्या है वजह

Aditya Mishra

काबुल हवाई अड्डे फिर से होगा शुरू, आज से हवाई उड़ानें फिर से होंगी संचालित

Nitin Gupta