featured धर्म

6 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 6 अगस्त 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…..

मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहवर्धक नहीं है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अपने विचारों और कार्यों को पुनर्व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित होने की आवश्यकता है।

वृषभ
ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। वृषभ राशि के खेल से जुड़े लोग किसी नई गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन
पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को अपने दिमाग में ही रखें। सामाजिक संबंधों या कामकाजी लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं। समस्याओं के बारे में ज्यादा न सोचें।

कर्क
आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद मिलने में देरी हो सकती है। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह
आपका रुझान अध्यात्म की ओर हो सकता है। आज आप कार्यस्थल में कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा।

कन्या
पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही आपको संबंधित समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

तुला
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यवसाय और विदेश यात्रा के लिए भी यह बेहतर समय है। भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए।

वृश्चिक
आज आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई भी निजी बात शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक विवादों का निराकरण होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक है।

धनु
आज अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। मुनाफा आसान होगा। घर के बाहर खुशियां आएंगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर
आर्थिक क्षेत्र में सफल होंगे। आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो विस्तार की अच्छी योजना बनाकर इस समय का सदुपयोग करें।

कुम्भ
ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी।

मीन
कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी बुद्धि और प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा सुखद रहेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 6 अगस्त 2023 रविवार का दिन है। सावन मासvकी कृष्ण पक्ष पञ्चमी 07:09 AM तक उसके बाद षष्ठी 05:20 AM, Aug 07 तक । सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग- धृति योग 08:26 PM तक, उसके बाद शूल योग, करण – तैतिल 07:10 AM तक, बाद गर 06:10 PM तक, बाद वणिज 05:20 AM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 6 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- पञ्चमी 07:09 AM तक उसके बाद षष्ठी 05:20 AM, Aug 07 तक
  • नक्षत्र- रेवती 01:43 AM, Aug 07 तक
  • करण- गर और वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- शूल
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:03 AM
  • सूर्यास्त– 7:02 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:36 PM 6 अगस्त
  • चन्द्रास्त- 11:35 AM 7अगस्त
  • राहु काल-09:17 AM से 10:55 AM तक

Related posts

सरकारी निधि जमा रखने से विकास बाधित : जेटली

bharatkhabar

छात्राओं ने किया पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल, गर्ल्स हॉस्टल के बाहर तोड़फोड़

mahesh yadav

Mumbai Blast Threat: मुंबई पुलिस को मिली सिलसिलेवार बम विस्फोटों की धमकी, जांच शुरू

Rahul