Breaking News featured देश धर्म भारत खबर विशेष

जानिए दशहरा के दिन सुख-शांति के किए जाने वाले उपाय, कब है रावण दहन का सही मुहूर्त

5e9a6376 79d3 42ca 8b89 1cf5701f1874 जानिए दशहरा के दिन सुख-शांति के किए जाने वाले उपाय, कब है रावण दहन का सही मुहूर्त

दशहरा स्पेशल। इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। क्योंकि इसी भगवान राम ने असुर रूपी रावण का वध किया था और माता सीता को अपने साथ वापस ले आए थे। इस दिन को बड़े ही रोमांचक तरीके से मनाया जाता है। इस साल दशहरा रविवार यानि 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दश्हरा के दिन हर साल रावण का दहन किया जाता है। दशहरा के दिन ग्र्रहों की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि रावण दहन का शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक है। वहीं अमृत काल का मुहूर्त शाम 6 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक है। इन मुहूर्तों का इस दिन बहुत उपयोग है। इसी के साथ दशहरे के दिन ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव होगा। जिसमें दशहरे के दिन शाम 4 बजकर 57 मिनट तक मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही सूर्य इस दिन तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, गुरू स्वराशि धनु में, शनि स्वराशि मकर में, बुध अपनी मित्र राशि तुला में वक्री रहेंगे। इसके अतिरिक्त मंगल अपनी मित्र राशि मीन में वक्री, केतु वृश्चिक राशि और राहु वृषभ राशि में होंगे।

इसके अलावा घर में सुख शांति के लिए दशहरा के दिन निम्नलिखित उपाय करने चाहिए-

ज्योतिषों के मुताबिक बची हुई लकड़ियों को घर लाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख देनी चाहिए। जिससे घर में कोई नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं करेंगी और न ही किसी तंत्र-मंत्र का कोई असर होगा। इसके अलावा इस दिन मीठे दही के साथ शमी के पेड़ की अपराजिता मंत्रांे से पूजा करें इससे घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी और सफलता मिलेगी। लंका दहन के बाद किसी गरीब को गुप्त दान करना चाहिए। साथ ही नई झाडू को मंदिर में किसी ऐसी जगह रख दें, जहां उसे कोई देख न पाएं। ऐसा करने से पैसे से संबंधित समस्याओं का निस्तारण होगा। इसके अतिरिक्त रावण दहन से पहले घर के उत्तर-पूर्व में कुमकुम, चंदन और लाल फूल से अष्टदल कमल की तस्वींर बनाएं और पूजा करें। फिर इनकी पूजा के बाद शमी के पेड़ की पूजा करके उसकी थोड़ी मिट्टी तिजोरी या पूजा स्थल पर रख दें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

Related posts

अल्मोड़ा: NRHM कर्मचारियों ने अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Neetu Rajbhar

छत्तीसगढ़: सुकमा में सीआरपीएफ के जवान ने की खुदकुशी, कोबरा 206 ए में थी तैनाती

Rahul

भाजपा नेता कल्याण सिंह की सेहत का हाल जानने पहुंचीं स्मृति ईरानी

Aditya Mishra