Breaking News यूपी

भाजपा नेता कल्याण सिंह की सेहत का हाल जानने पहुंचीं स्मृति ईरानी

भाजपा नेता कल्याण सिंह की सेहत का हाल जानने अस्पताल पहुंची स्मृति ईरानी

लखनऊ: अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को पीजीआई अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत का हाल जाना।

स्मृति ईरानी को देखकर कल्याण सिंह हुए भावुक

पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के लिए वह पीजीआई हॉस्पिटल पहुंचीं। जहां डॉक्टरों से सेहत के बारे में हाल जाना। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को देखकर कल्याण सिंह भावुक हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कल्याण सिंह की तबीयत सही नहीं है। इसी के चलते उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

bharatkhabar 12 07 6 भाजपा नेता कल्याण सिंह की सेहत का हाल जानने पहुंचीं स्मृति ईरानी

बता दें कि 21 जून को रक्‍तचाप और अनियंत्रित रक्त शर्करा आदि की शिकायत के बाद पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती कराया गया था। इसके बाद तीन जुलाई की रात ब्‍लड प्रेशर (रक्तचाप) ज्‍यादा बढ़ने के कारण उनको दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआइ में शिफ्ट किया गया था।

सीएम योगी से की मुलाकात

इसके पहले सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। जहां उन्होंने पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर यूपी नेतृत्व का आभार जताया और सीएम योगी को बधाई दी।

Related posts

एसएसपी को फोन करने वाला फर्जी सचिव गिरफ्तार

Pradeep sharma

“लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारे के साथ प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में 40% सीट पर खड़ी होंगी महिला उम्मीदवार

Neetu Rajbhar

लखनऊ मेट्रो में चढ़ने से पहले जानिए सुरक्षा के नए नियम

Aditya Mishra