Breaking News featured खेल देश

क्या धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद कह सकते है IPL से अलविदा, जानें क्या है पूरा मामला

69454651 e5ff 42f2 8fa8 8d61df9ed00a क्या धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद कह सकते है IPL से अलविदा, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में अपने नाम का बिगुल बजाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। कोरोना काल में इस समय देश की सबसे बड़ी सीरीज आईपीएल खेली जा रही है। 23 अक्टूबर की रात महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या को अपनी चेन्नईं सुपरकिंग्स की 7 नंबर वाली जर्सी भेंअ कर दी। उनके ऐसे जर्सी देने से उनके प्रशसंक हैरान हैं। उनके फैंस को लग रहा है कि कहीं यह धोनी का आईपीएल को बाॅय-बाॅय कहने का संकेत तो नहीं है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्लेबाजी की वजह से क्रिकेट जगत में छाए रहते हैं। क्योंकि गेंद के बल्ले पर टकराने से छः रन की उम्मीद बढ़ जाती है। हालांकि उनकी सर्जी देने वाली फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने अब आईपीएल से जाने का मन बना लिया है। पंड्या बंधु सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिले इस स्मृति चिन्ह् के साथ पोज देते हुए नजर आए। इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने अधिकारिक अकाउंट से इस तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर में दोनों भाई धोनी की 7 नंबर वाली जर्सी पकड़े हुए हैं। जिसके कैप्सन में लिखा गया है कि पंड्या भाईयों के लिए एक संस्मरण। यह सब देख लोगों को लग रहा है कि आईपीएल में धोनी का आखिरी सीजन है। इसी साल 39 वर्ष के धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने इससे पहले राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मैच के बाद जोस बटलर को अपनी जर्सी दे दी थी।

हार्दिक की धोनी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि 7 हजार लोग कमेंट कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी अपना रिएक्शन देते हुए रिप्लाई में येलो, ब्लू और रेड हार्ट वाली इमोजी के साथ-साथ हार्ट आईज वाली इमोजी भी पोस्ट की। हार्दिक की इस पोस्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूरन पटेल ने भी कमेंट किया है। हार्दिक ने पोस्ट की गई फोटो के कैप्सन में सिर्फ दो शब्द लिखे हैं ‘माही भाई‘। इसके बाद उन्होंने हगिंग और रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की।

 

Related posts

हल्द्वानी: बिजली के तार पर दिखा सांप, वन विगाग ने किया रेस्क्यू

Saurabh

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने भारत कौशल प्रतिस्‍पर्धा में विजेता टीम के साथ किया संवाद

mahesh yadav

करनैल सिंह बने ईडी के निदेशक

Rahul srivastava