featured देश

देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट पहुंची 60%, कुल मरीजों की संख्या 8,49,553 हुई

corona virus 5 देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट पहुंची 60%, कुल मरीजों की संख्या 8,49,553 हुई

कोरोना महामारी की चपेट में आए लोगों के स्वस्थ होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 62.93 फीसद हो गई है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की चपेट में आए लोगों के स्वस्थ होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 62.93 फीसद हो गई है। अब तक 5.34 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक दिन में रिकॉर्ड 19,235 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, 28 हजार से ज्यादा नए मामले भी सामने आए हैं और साढ़े पांच सौ मरीजों की जान भी चली गई है। देश में अब तक सामने आए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,49,553 हो गई है। स्वस्थ हुए लोगों की संख्या भी 5,34,620 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले 2,92,258 हैं। सक्रिय मरीजों से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2,42,362 अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान 28,637 नए मामले सामने आए हैं तो 19,235 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रविवार को 377 लोगों की मौत हो गई जिसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 173, तमिलनाडु में 68, दिल्ली में 37, बंगाल में 26, उत्तर प्रदेश में 21, आंध्र प्रदेश में 19, गुजरात में 13, बिहार में सात, हरियाणा व राजस्थान में चार-चार, ओडिशा में तीन और केरल में दो मौतें शामिल हैं।

https://www.bharatkhabar.com/gehlot-calls-a-meeting-of-the-legislature-party/

महाराष्ट्र में एक दिन पहले के मुकाबले रविवार को कुछ कम 7827 नए मामले सामने आए। शनिवार को 81 सौ से ज्यादा केस मिले थे। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,54,427 पर पहुंच गया है। अब तक 10,289 लोगों की जान भी जा चुकी है। नए मामलों में मुंबई में 1,263 केस शामिल हैं। अकेले मुंबई में 92,720 मामले अब तक सामने आ चुके हैं और 5,285 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र और तेलंगाना राजभवनों तक कोरोना पहुंच गया है। महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारियों को संक्रमित पाया गया है और सभी को घर में क्वारंटाइन किया गया है। हालांकि, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह से ठीक हैं। उनका भी टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट निगेटिव आई है। तेलंगाना राजभवन की सुरक्षा में तैनात 28 पुलिसकर्मियों समेत 48 कर्मचारियों को संक्रमित पाया गया है। इनमें राजभवन के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related posts

उत्तराखंडः सरकार के वाहन किराया और माल भाड़े में वृद्धि के फैसले से सफर हुआ महंगा

mahesh yadav

चिकन में फैलने वाला वायरस कोरोना से भी भयंकर तबाही मचाएगा, वैज्ञानिक के दावे ने उड़ाए होश..

Mamta Gautam

Bird Flu: सैंपल निगेटिव पाए जाने के बाद सीएम केजरीवाल ने दिए मुर्गा मंडी खोलने के आदेश

Aman Sharma