featured साइन्स-टेक्नोलॉजी

धरती पर उल्का पिडों की बारिश बढ़ा रही वैज्ञानिकों की धड़कन, जानिए कब दिखेगा ये नजारा..

ulka 2 6 धरती पर उल्का पिडों की बारिश बढ़ा रही वैज्ञानिकों की धड़कन, जानिए कब दिखेगा ये नजारा..

उल्का पिंड को लेकर वैज्ञानिक अकसर कई सारी जानकारियां देते रहते हैं। यही कारण है कि, उल्का पिंड के फायदे और नुकसानों के बारे में हर कोई जान गया है। और उन्हें जैसे ही उल्का पिंड की बारिश देखने का मौका मिलता है वो इसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर से वैज्ञानिकों ने उल्का पिंड की बारिश को खुली आंखों से दिखने का दावा किया है। अगर आप भी इस खूबसूरत नजारे को देखना चाहते हैं तो आप इस महीनें के लास्ट तक हर रात को ये खूबसूरत और अनोखा नजारा देख सकते हैं।

ulka 1 5 धरती पर उल्का पिडों की बारिश बढ़ा रही वैज्ञानिकों की धड़कन, जानिए कब दिखेगा ये नजारा..
उल्का पिंड धरती पर गिरते हुये दिखाई पड़ते हैं लेकिन इस घटना में उल्का पिंडों का समूह धरती पर गिरता दिखाई देगा। ऐसा लगेगा मानों अंतरिक्ष आतिशबाजी कर रहा है।जब अंतरिक्ष में धूमकेतु, क्षुद्र ग्रह, ग्रह या उपग्रह के टूटने से उत्पन्न चट्टान धूलकण के साथ धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो घर्षण की वजह से उनमें आग लग जाती है। कई बार उस चट्टान के टुकड़े के साथ धुलकण भी मौजूद होता है जिसकी वजह से पूंछ जैसी आकृति दिखाई पड़ती है. तब इसे पुच्छल तारा भी कहा जाता है।

इन्हीं चट्टान के टुकड़ों को जब वे धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद जलते हुये नीचे गिरते हैं। उल्का पिंड कहा जाता है। इस खगोलिय घटना को कई बार हमने और आपने अपनी आंखों से देखा होगा। फिल्मों में भी कई बार दिखाया गया है कि इस टूटते हुये तारे को देखकर कुछ मांगो तो मिल जाता है।आने वाले 26 अगस्त तक धरती पर एक अद्भूत खगोलीय घटना नंगी आंखों से देखी जा सकती है। इस खगोलीय घटना को पर्सियड्स उल्का बौछार कहा जा रहा है।

https://www.bharatkhabar.com/will-get-domicile-certificate-by-post-kashmir/
एक बार फिर से आप उल्का पिंडों के समूहों की बारिश एक साथ देख सकते हैं। इसलिए इस मौके को हाथ से न जानें दे।

Related posts

पाकिस्तान को गोलीबारी का मिलेगा जवाब, छोड़ेंगे नहीं: अहीर

Breaking News

ऋषभ पंत ने नया घर खरीदने के लिए फैंस से पूछी लोकेशन, जानें यूजर्स ने कैसी दी सलाह

Aman Sharma

17 साल बाद चीनी शख्स के सिर से निकला 5-इंच लंबा कीड़ा

Samar Khan