Breaking News उत्तराखंड देश

चर्चा गरम है: बंदी बोले, हड़ताल पर हैं जेल के 20 कैदी, डीएम व जेल प्रशासन ने कर दिया इनकार

dehradune suddovala jail चर्चा गरम है: बंदी बोले, हड़ताल पर हैं जेल के 20 कैदी, डीएम व जेल प्रशासन ने कर दिया इनकार

देहरादून। अब जेल में बंदियों ने भी महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने का रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला सुद्धोवाला जेल में चौदह साल से अधिक सजा काट चुके कैदियों की भूख हड़ताल को लेकर है। अदालत में पेशी पर आने वाले बंदियों ने इसे दबी जुबान में माना है लेकिन जेल प्रशासन इससे इंकार करने में जुटा हुआ है।

आपको बता दें कि यूके में अब 14 वर्ष की सजा को काट चुके बंदियों के रिहाई की मांग तेजी आग पकड़ रही है और अब बंदी सीधे भूख हड़ताल कर इसका लाभ लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। अब से लगभग पौने दो साल पूर्व हरिद्वार जेल में बंद कैदियों ने भी इसकी मांग की थी।

पेशी पर आए बंदियों के मुताबिक जेल में तकरीबन 20 बंदी हड़ताल पर हैं मगर जेल अधीक्षक महेंद्र ग्वाल ने हड़ताल होने से साफ इनकार कर दिया इतना ही जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने भी ऐसी किसी भी प्रकार की खबर होने से इनकार कर दिया।

Related posts

तमिलनाडु-पुडुचेरी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘निवार’, अलर्ट जारी

Hemant Jaiman

सेवा-टीएचडीसी और उत्‍तराखण्‍ड पर्यटन विकास परिषद के मध्‍य समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर

Rani Naqvi

सुशील मोदी ने ट्वीट कर साधा राजद पर निशाना, अहंकार के टकराव में डूबा राजद अपने विसर्जन की ओर बढ़ रहा

Ankit Tripathi