बेंगलुरु। देश के सबसे महंगे शहर और बड़े आईटी हब बेंगलुरु देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जिसके पास अब खुद का लोगो होगा। लोगो पर टैगलाइन के तौर बेंगलुरु-बी यू दिया गया है। इस टैगलाइन के साथ शहर वैश्विक स्तर पर अपनी छवी बनाने की कोशिश करेगा। इस उपलब्धि के का बाद बेंगलुरु- न्यूयॉक पेरिस और मैनचेस्टर जैसे शहरों की सूची में शामिल हो गया है। बता दें कि इस लोगो को 1,350 प्रविष्टियों में से चुना गया है। लोगो बनाने का मूल उद्देश्य कर्नाटक की सर्वदशीय संस्कृति को दर्शाना है, जोकि अपने अंदर मैसूर का 480 साल पुराना इतिहास समेटे हुए है।
इस मौके पर मौजूद राज्य की पर्यटन मंत्री प्रियंका खड़गे ने कहा कि ये लोगो शहर और यहां के लाखों लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। ये शहर कई संस्कृतियों, रंगों और फ्लेवर्स को अपने में शामिल किए हुए है। उन्होंने कहा कि ये एक डायनामिक शहर है जहां परंपरा और माडर्न कल्चर साथ चलते हैं। बता दें कि शहर का ये लोगो पर्यटन और निवेश को बढ़ाने के लिए लिहाज से भी किया गया है।
इस लोगों को नेमूर डिजाइनर फर्म के फाउंडर रशी पटेल और एम वेंकटेश्वर राव ने डिजाइन किया है। लोगों के पहले दो अक्षर, बी, ई, और बेंगलुरू के अंतिम, यू, लाल रंग में हैं। लाल रंग में लिखे पहले और आखिरी शब्द ‘बीयू’ की तरह नजर आते हैं। जो कि टैगलाइन बी यू को हाइलाइट करते हैं। शहर का नया लोगों रविवार को बेंगलुरू हब्बा स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान जारी किया गया। माना जाता है कि ब्रांड आइडेंटीटी के चलते शहरों को अपने लोगों से सकारात्मक लिंक जोड़ने में मदद मिलती है।