featured देश

12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड,कैबिनेट ने विधेयक को दी मंजूरी

12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड,कैबिनेट ने विधेयक को दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड सहित अन्य सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए इस बिल को मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मिडीया को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया है।

संसद द्वारा मंजूर कर लिए जाने के बाद आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक-2018 आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा जिसे बीते 21 अप्रैल को लागू किया गया था।

नाबालिगों से बलात्कार के बढते मामले को लेकर शिवराज ने सीजेआई को लिखी चिट्ठी

04 73 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड,कैबिनेट ने विधेयक को दी मंजूरी

 जम्मू-कश्मीर और उन्नाव में हुई घटना के बाद लिया गया फैसला

 

बता दें कि जम्मू -कश्मीर के कठुआ में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला से बलात्कार की घटनाओं पर देश भर में पैदा हुए आक्रोश के बाद यह अध्यादेश लाया गया था। प्रसाद ने कहा कि कैबिनेट ने गृह मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए विधेयक के मसौद को अपनी मंजूरी दे दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि विधेयक में 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है। 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के बलात्कारियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। महिला से बलात्कार के दोषियों के लिए न्यूनतम सजा सात साल के सश्रम कारावास से बढ़ाकर 10 साल का सश्रम कारावास कर दिया गया है, जिसे बढ़ाकर उम्रकैद तक किया जा सकता है।

आपको बता दें कि विधेयक के मुताबिक, 16 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के मामलों में न्यूनतम सजा 10 साल से बढ़ाकर 20 साल कर दी गई जिसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है। 16 साल से कम उम्र की लड़की के सामूहिक बलात्कार की सजा के तौर पर दोषी को आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है।

12 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार के मामले में न्यूनतम सजा 20 साल होगी जिसे उम्रकैद या मौत की सजा तक बढ़ाया जा सकता है। 12 साल से कम उम्र की लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी को आजीवन कारावास या मौत की सजा मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि इस विधेयक में त्वरित जांच और मुकदमे का प्रावधान है। बलात्कार के सभी मामलों में जांच अनिवार्य रूप से दो महीने में पूरी करनी होगी।

 

ऋतु राज

Related posts

जाने देश के किन-किन राज्यों में देखने को मिला किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर

Rani Naqvi

रामपुर से केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- सरकार किसानों पर बहुत बड़ा जुल्म कर रही

Aman Sharma

यूपी विस चुनावः सपा ने जारी की 191 उम्मीदवारों की सूची

kumari ashu