देश featured भारत खबर विशेष

सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है टीचर्स डे, जाने महत्वपूर्ण बातें

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है टीचर्स डे, जाने महत्वपूर्ण बातें

नई दिल्ली।  शिक्षक हमारें जीवन को वो अहम इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से हमारें को सवार देते हैं। जो बचपन से ही हमारें जीवन को मजबूत आधार देता है।  शिक्षक की दी हुई शिक्षा से ही बच्चे आगे चलकर देश के कर्णधार बनते हैं। ऐसे ही एक शिक्षक थे भारत के पूर्व राष्ट्रपति और दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जिनके सम्मान में उनके जन्मदिवस यानी 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के महत्वपूर्ण अंश

डॉ. राधाकृष्णन महान शिक्षाविद थे। उनका कहना था कि शिक्षा का मतलब सिर्फ जानकारी देना ही नहीं है। जानकारी का अपना महत्व है लेकिन बौद्धिक झुकाव और लोकतांत्रिक भावना का भी महत्व है, क्योंकि इन भावनाओं के साथ छात्र उत्तरदायी नागरिक बनते हैं। डॉ. राधाकृष्णन मानते थे कि जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध नहीं होगा, तब तक शिक्षा को मिशन का रूप नहीं मिल पाएगा।

अपने जीवन में आदर्श शिक्षक रहे भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी ग्राम में हुआ था। इनके पिता सर्वपल्ली वीरास्वामी राजस्व विभाग में काम करते थे। इनकी मां का नाम सीतम्मा था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लूनर्थ मिशनरी स्कूल, तिरुपति और वेल्लूर में हुई। इसके बाद उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई की। 1903 में युवती सिवाकामू के साथ उनका विवाह हुआ।

स्वामी विवेकानंद के दर्शन का अध्ययन

राधाकृष्णन ने 12 साल की उम्र में ही बाइबिल और स्वामी विवेकानंद के दर्शन का अध्ययन कर लिया था। उन्होंने दर्शन शास्त्र से एम.ए. किया और 1916 में मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में सहायक अध्यापक के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई। उन्होंने 40 वर्षो तक शिक्षक के रूप में काम किया।

वह 1931 से 1936 तक आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। इसके बाद 1936 से 1952 तक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर रहे और 1939 से 1948 तक वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर आसीन रहे। उन्होंने भारतीय संस्कृति का गहन अध्ययन किया।

साल 1952 में उन्हें भारत का प्रथम उपराष्ट्रपति बनाया गया और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बनने से पहले 1953 से 1962 तक वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति थे। इसी बीच 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें ‘भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया। डॉ. राधाकृष्णन को ब्रिटिश शासनकाल में ‘सर’ की उपाधि भी दी गई थी। इसके अलावा 1961 में इन्हें जर्मनी के पुस्तक प्रकाशन द्वारा ‘विश्व शांति पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था। कहा जाता है कि वे कई बार नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए थे।

ये भी पढ़ें:-

Related posts

बौखलाए आतंकी ने की घाटी में युवा भाजपा नेता की हत्या

piyush shukla

अवैध शराब कारोबारियों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने पुलिस को दी खुली छूट

Shailendra Singh

Corona Case In India: देश में मिले 6,531 नए केस, 315 लोगों की मौत

Rahul