featured खेल

इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

आरपी सिंह इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

टीम इंडिया के गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।गौरतलब है कि धोनी की शुरुआती कप्तानी में टीम इंडिया के लिए  80 से अधिक अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाले और 2007 टी-20 विश्वकप जीत के हीरो आरपी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है।आपको बता दें कि तेज गेंदबाज आरपी.सिंह ने मंगलवार को ट्विटर में इसका ऐलान किया है।

 

आरपी सिंह इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

 

इसे भी पढ़ेःगुवाहाटी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पत्थरबाजी सीएम ने दिए जांच के निर्देश

13 साल पहले चार सितंबर,2005 को पहली बार  सिंह ने भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी

सिंह ने ट्वीट कर बताया कि 13 साल पहले चार सितंबर,2005 को पहली बार उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी।आरपी ने 2007 में भारत की टी-20 विश्वकप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में वो 12 विकेटों के साथ भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे।मालूम हो कि सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर करीब छह साल रहा है। उन्होंने क्रिकेट के सभी तीन प्रारूप में 82 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट लिए।इस दौरान उन्होंने 14 टेस्ट में 40 विकेट, 58 वनडे में 69 विकेट और 10 टी-20 मैचों में 15 विकेट प्राप्त किए।

धोनी की कप्तानी में आरपी सिंह को खुद को समझने मौका मिला

आरपी सिंह एक समय पर टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज थे।धोनी की कप्तानी में उन्हें खुद को समझने मौका मिला।खुद कप्तान धोनी भी उन पर भरोसा करते थे।लेकिन साल 2011 के बाद उन्हें कभी टीम इंडिया में लौटने का मौका नहीं मिला।

4 सितंबर 2005 को मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी थी-पूर्व गेंदबाज

पूर्व गेंदबाज सिंह ने संन्यास के एलान के साथ एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि 13 साल पहले आज ही के दिन, 4 सितंबर 2005 को मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी थी।उन्होंने लिखा ‘मेरी आत्मा और दिल आज भी उस युवा लड़के के साथ हैं, जिसने पाकिस्तान के फैसलाबाद में करियर का आगाज किया था। जो लेदर बॉल को अपने हाथ में रखते हुए सिर्फ खेलना चाहता था।शरीर अहसास दिला रहा है कि अब मेरी उम्र हो चुकी है और युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने का समय गया है।गेंदबाद ने अपने शानदार करियर के लिए परिवार, बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघों को शुक्रिया अदा किया।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

गुजरात निकाय चुनाव: बीजेपी की बल्ले-बल्ले, आप ने कांग्रेस का बिगाड़ा खेल

Yashodhara Virodai

बुलंदशहर हिंसा मामले पुलिस ने 1 और आरोपी को किया गिरफ्तार

Ankit Tripathi

उदयपुर में भीषण बस हादसा, पीएम ने जताया शोक

Pradeep sharma